मानसून में सेहतमंद खाने के विकल्प: पारंपरिक व्यंजन
मानसून के लिए पारंपरिक भोजन
मानसून के लिए पारंपरिक भोजन: जैसे-जैसे मौसम बदलता है, हमारे खानपान में भी बदलाव आवश्यक हो जाता है। मौसम का स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। बारिश के मौसम में पारंपरिक व्यंजन खाने से सेहत को मजबूती मिलती है और शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। इस समय हवा में नमी बढ़ने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे पेट में गैस, फूलना और कब्ज जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में बाहर के जंक फूड या स्ट्रीट फूड के बजाय घर पर बने इन देसी सुपरफूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
हल्दी वाला दूध:
रात को सोने से पहले हल्दी और एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर दूध पीना फायदेमंद होता है, क्योंकि यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है।
मूंग दाल की खिचड़ी:
यह पचाने में सबसे हल्की होती है। इसमें थोड़ा घी और हींग का तड़का लगाकर खाने से पेट को तुरंत राहत मिलती है।
गर्म सूप और रसम:
टमाटर, लौकी या कद्दू का गर्म सूप पिएं। इसमें काली मिर्च और अदरक मिलाने से पाचन अग्नि तेज होती है।
मखाना और भुने चने: शाम की भूख के लिए यह एक बेहतरीन और हल्का देसी स्नैक है जो पाचन तंत्र पर भारी नहीं पड़ता।
उबली या पकी हुई सब्जियां:
इस मौसम में कच्ची सलाद खाने से बचें। लौकी, तोरई, टिंडा और कद्दू जैसी हल्की सब्जियों को पकाकर खाएं।
सब्जियों का दलिया: फाइबर से भरपूर दलिया आंतों की सफाई करता है और कब्ज को जड़ से खत्म करता है।