IGU मीरपुर में BCA और B.Com (ऑनर्स) पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू
IGU में नए स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA), B.Com (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) और बी.कॉम. – लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी 27 जुलाई 2026 तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के तहत 28 जुलाई 2026 को श्रेणीवार मेरिट सूची जारी की जाएगी। चयनित छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 29 से 30 जुलाई 2026 तक संबंधित विभागों में होगी। इसके बाद, 30 जुलाई 2026 को रिक्त सीटों की सूची जारी की जाएगी और 03 अगस्त 2026 को ओपन फिजिकल काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, BCA पाठ्यक्रम में 40 सीटें, B.Com (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) में 30 सीटें और बी.कॉम. (लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट) (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) में 20 सीटें उपलब्ध हैं। BCA में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी को 10+2 परीक्षा में गणित, सांख्यिकी या अकाउंटेंसी विषय के साथ न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक (हरियाणा के आरक्षित वर्गों के लिए 42.75 प्रतिशत) प्राप्त करना आवश्यक है।
B.Com (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) और B.Com (लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट) में प्रवेश के लिए 10+2 परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक (हरियाणा के एससी, एसटी, ब्लाइंड और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 47.5 प्रतिशत) अनिवार्य हैं। इन पाठ्यक्रमों की वार्षिक फीस क्रमशः BCA – ₹30,840, B.Com (ऑनर्स) – ₹18,000 और B.Com (लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट) – ₹18,500 निर्धारित की गई है।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पूरी तरह से शैक्षणिक योग्यता के आधार पर होंगे। मेरिट सूची विश्वविद्यालय के सूचना पुस्तिका 2026-27 में उल्लिखित दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयार की जाएगी। प्रशासन ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह किया है। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी, शुल्क, आरक्षण नीति और अन्य दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।