Dreame Technology ने भारत में पेश किए नए रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर
Dreame के नए वैक्यूम क्लीनर का अनावरण
नई दिल्ली: Dreame Technology ने आज अपने रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर की नई श्रृंखला का अनावरण किया है, जिसमें Dreame L40 Ultra AE और Dreame D20 Ultra शामिल हैं। ये उत्पाद विशेष रूप से आधुनिक घरों के लिए विकसित किए गए हैं, जो शक्तिशाली सक्शन, स्मार्ट नेविगेशन और नवीनतम रुकावट पहचानने की तकनीक का समावेश करते हैं।
इन नए उपकरणों में ऑटोमैटिक पोंछा लगाने की प्रणाली, स्मार्ट कारपेट पहचान और स्वच्छता के लिए मल्टीफंक्शनल डॉक जैसी सुविधाएं हैं, जो सफाई को सरल और परेशानी-मुक्त बनाती हैं। ये डिवाइस Dreame के Vormax™ सक्शन सिस्टम और स्मार्ट मैपिंग तकनीक का उपयोग करते हैं।
Dreame L40 Ultra AE और Dreame D20 Ultra की कीमत
Dreame L40 Ultra AE की कीमत 59,999 रुपये है, जबकि Dreame D20 Ultra की कीमत 39,999 रुपये है। ये उत्पाद 18 मार्च से अमेज़न इंडिया और चुनिंदा क्रोमा स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। आइए इनके फीचर्स पर नजर डालते हैं।
Dreame L40 Ultra AE के विशेषताएँ
Dreame की TurboForce मोटर उच्च सक्शन पावर प्रदान करती है। इसमें एक इंटरनल रोटर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक डिजाइन है, जो मोटर की स्पीड को बढ़ाता है, जिससे 19,000Pa का सक्शन प्राप्त होता है। यह विभिन्न प्रकार के फर्श पर सफाई के लिए अनुकूल है, विशेषकर उन घरों के लिए जहां पालतू जानवर होते हैं। TriCut Brush 3.0 लंबे और पालतू जानवरों के बालों को साफ करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
MopExtend™ तकनीक छोटे दागों और गंदगी को आसानी से हटा देती है। नई MopExtend™ RoboSwing तकनीक किनारों और टेढ़े-मेढ़े स्थानों की सफाई में मदद करती है। 3DAdapt™ तकनीक फर्नीचर और अन्य वस्तुओं को पहचानती है और बिना टकराए सफाई करती है।
Self-Cleaning Washboard 2.0 डॉक सिस्टम अपने आप साफ होता है, जिससे रखरखाव में कमी आती है। स्मार्ट कारपेट क्लीनिंग तकनीक कालीनों को पहचानती है और सक्शन पावर को बढ़ाती है।
Dreame D20 Ultra के विशेषताएँ
यह वैक्यूम क्लीनर फर्श और कालीन दोनों पर सफाई करता है। कालीन पर आने पर, यह अपने आप सक्शन पावर बढ़ाता है और पोंछे को ऊपर उठाता है, जिससे कालीन गीले नहीं होते। 13,000Pa की सक्शन पावर के साथ, यह धूल और गंदगी को आसानी से हटाता है। DuoScrub™ सिस्टम में दो तेज़ घूमने वाले पोंछे होते हैं, जो गंदगी को रगड़कर साफ करते हैं।
RoboSwing™ तकनीक किनारों और कोनों की सफाई को और बेहतर बनाती है। DualBoost™ 2.0 तकनीक के साथ, आप 100 दिनों तक बिना किसी परेशानी के सफाई का आनंद ले सकते हैं। Pathfinder™ स्मार्ट नेविगेशन और 3DAdapt™ तकनीक सफाई को आसान बनाती है। इसमें 5200mAh की बैटरी भी है।