Flipkart Big Billion Days पर TCL का 55 इंच का स्मार्ट टीवी भारी छूट पर उपलब्ध
TCL 55 इंच का स्मार्ट टीवी: शानदार डील
नई दिल्ली: Flipkart Big Billion Days Sale अब शुरू हो चुकी है। यदि आप इस त्योहारी सीजन में अपने घर के लिए एक नया टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो TCL का 55 इंच का टीवी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस पर 48% की छूट मिल रही है, जिससे इसकी कीमत 36,000 रुपये से अधिक कम हो जाएगी। यहां हम इस टीवी के मूल्य और विशेषताओं की पूरी जानकारी साझा कर रहे हैं।
TCL (55 इंच) Ultra HD (4K) LED स्मार्ट गूगल टीवी की कीमत और ऑफर्स:
इस 55 इंच के टीवी की मूल कीमत 74,990 रुपये है, लेकिन इसे 48% छूट के साथ 38,709 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। आप हर महीने केवल 1,336 रुपये की ईएमआई पर भी इसे ऑर्डर कर सकते हैं।
TCL स्मार्ट गूगल टीवी के फीचर्स:
यह टीवी 55 इंच की स्क्रीन के साथ आता है और 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन प्रदान करता है, जिससे शानदार चित्र गुणवत्ता मिलती है। इसमें एचडीआर10 और डॉल्बी विजन तकनीक शामिल है, जो रंगों और चित्रों को स्पष्टता के साथ प्रदर्शित करती है। इसके 60Hz रिफ्रेश रेट और MEMC तकनीक से फिल्में और गेमिंग के दौरान मूवमेंट स्मूद होता है। गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित इस टीवी में नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी+ जियोसिनेमा और जी5 जैसे ऐप्स उपलब्ध हैं।
टीवी में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है। इसमें बिल्ट-इन वाई-फाई, ब्लूटूथ और गूगल कास्ट की सुविधा है, जिससे आप मोबाइल और लैपटॉप से कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें तीन HDMI और एक USB पोर्ट है। इसके दो स्पीकर्स 28W का ऑडियो आउटपुट देते हैं, जबकि डॉल्बी एटमस और डीटीएस वर्चुअल एक्स बेहतर साउंड अनुभव प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त, गूगल अस्सिटेंट, गेम मास्टर और आई केयर मोड जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। यह टीवी चलते समय 132W बिजली की खपत करता है और 4 स्टार रेटिंग के साथ आता है।