ग्रेटर नोएडा निक्की हत्याकांड में नया मोड़: पति विपिन भाटी की लड़कियों के साथ चैट सामने आई
निक्की भाटी हत्याकांड का ताजा अपडेट
निक्की भाटी हत्याकांड: ग्रेटर नोएडा में हुए इस हत्याकांड से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। मुख्य आरोपी, निक्की के पति विपिन भाटी, की लड़कियों के साथ हुई चैट के स्क्रीनशॉट अब जांच में शामिल किए गए हैं। इसके अलावा, विपिन को एक अन्य लड़की के साथ देखे जाने की खबरें भी आई थीं, जिसके चलते उन पर अवैध संबंधों का आरोप लगा था। अब लड़कियों के साथ हुई चैट के खुलासे ने मामले की दिशा बदल दी है।
निक्की के चचेरे भाई का बयान
निक्की के चचेरे भाई अमित पायला ने खुलासा किया है कि विपिन का कई लड़कियों के साथ संबंध था, जिसे निक्की ने हमेशा नकारा किया। इस कारण विपिन अक्सर निक्की के साथ हिंसा करता था। वह निक्की पर दबाव डालता था कि वह अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दे। विपिन ने लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाने के लिए खुद को अविवाहित बताया, लेकिन उसे इस बात का डर था कि कहीं निक्की के इंस्टाग्राम से यह जानकारी न मिल जाए कि वह शादीशुदा है।