×

बैंक ऑफ बड़ौदा ने हिमाचल प्रदेश बाढ़ पीड़ितों के लिए 1 करोड़ का योगदान दिया

बैंक ऑफ बड़ौदा ने हिमाचल प्रदेश में हाल की बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में ₹1 करोड़ का योगदान दिया है। यह योगदान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सौंपा गया। बैंक का यह कदम बाढ़ पीड़ितों के प्रति एकजुटता और सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है। जानें इस योगदान के पीछे की कहानी और बैंक की सामाजिक प्रतिबद्धता के बारे में।
 

बैंक ऑफ बड़ौदा का योगदान

शिमला: भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस वर्ष हिमाचल प्रदेश में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में ₹1 करोड़ का योगदान दिया है।


यह सहयोग राशि का चेक माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बैंक की ओर से श्री सभऐक सिंह, महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, चंडीगढ़ अंचल द्वारा सौंपा गया। इस अवसर पर बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जैसे श्री बाल किशन, उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख, तथा श्री राजेश कुमार गाबा, सहायक महाप्रबंधक एवं उप क्षेत्रीय प्रमुख, शिमला क्षेत्र, भी उपस्थित रहे।


यह योगदान हिमाचल प्रदेश के लोगों के प्रति बैंक ऑफ बड़ौदा की एकजुटता को दर्शाता है। बाढ़ के कारण राज्यभर में हुए व्यापक नुकसान के मद्देनज़र, प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत एवं पुनर्वास सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से यह सहयोग किया गया है।


बैंक ऑफ बड़ौदा हमेशा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्ध रहा है और प्राकृतिक आपदाओं एवं कठिन परिस्थितियों में समाज के साथ खड़ा रहने की अपनी परंपरा को निरंतर निभाता आ रहा है। यह योगदान भी बैंक की इसी भावना एवं राष्ट्र निर्माण में सहभागिता को दर्शाता है।