भारत में बजट में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान
पर्यटन स्थल:
आजकल के व्यस्त जीवन में लोगों के पास खुद के लिए समय निकालना मुश्किल हो गया है। लेकिन कुछ लोग साल में एक या दो बार यात्रा करने का मन बनाते हैं। यदि आप भी ऐसे ही हैं और एक सुंदर और बजट में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं भारत की कुछ खास जगहों के बारे में, जहां आप अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं।
केरल
केरल, दक्षिण भारत का एक खूबसूरत राज्य है, जो बैकवॉटर, हरियाली और पारंपरिक कथकली नृत्य के लिए जाना जाता है। यहां आप एलेप्पी की हाउसबोट यात्रा, मुन्नार की चाय बागानें और वायनाड की हरियाली का आनंद ले सकते हैं। यह स्थान घूमने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
राजस्थान
असम
स्पीति घाटी
हिमाचल प्रदेश में स्थित स्पीति घाटी एक शांत और अद्भुत स्थान है। यह स्थल साहसिक यात्रियों के लिए स्वर्ग समान है। यहां बर्फ से ढकी चोटियां, प्राचीन मठ और बंजर पहाड़ियां देखने को मिलती हैं, जो हर प्रेमी को आकर्षित करती हैं।
ग्वालियर
ग्वालियर, मध्य प्रदेश का एक ऐतिहासिक शहर है, जो अपने भव्य किले, शास्त्रीय संगीत की परंपरा और राजा मानसिंह की विरासत के लिए जाना जाता है। यहां आपको भारत के सांस्कृतिक गौरव की झलक देखने को मिलती है।