माहेश्वरी महिला मंडल ने आयोजित किया वन भोजन कार्यक्रम
वन भोजन कार्यक्रम का आयोजन
(Sirsa News) ऐलनाबाद। स्थानीय माहेश्वरी महिला मंडल ने हनुमानगढ़ रोड पर स्थित योग साधना मंदिर में वन भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया। मंडल की अध्यक्ष ममता जाजू ने बताया कि इस आयोजन में समाज की कई महिलाओं ने भाग लिया।
सभी सदस्यों ने अपने घरों से विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन लाए और सामूहिक रूप से भोजन का आनंद लिया। इसके साथ ही महिलाओं के लिए कई खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। सभी ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। उन्होंने वन भोजन के महत्व को बताते हुए इसे भविष्य में भी जारी रखने का वादा किया।
इस अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष ममता जाजू, कांता पेड़ीवाल, प्रियंका सोमानी, पुष्पा पेड़ीवाल, सरला जाजू, सपना मालानी, मीनाक्षी राठी, पारुल डागा, सोनम जाजू, सारिका डागा, रितु जाजू, पूजा बिहानी, ज्योति जाजू, रेखा करनानी, सुमन सिंगची सहित अन्य कई महिलाएं भी उपस्थित थीं।