विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समन्वय बैठक आयोजित
नगर पालिका में हुई समन्वय बैठक
महराजगंज :: प्रदेश में 5 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के संदर्भ में शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में एक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका के प्रतिनिधियों ने मिलकर एक संयुक्त रणनीति तैयार की।
अभियान की सफलता के लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का कार्य सौंपा गया। इस अवसर पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत नगर की महिला सफाई कर्मियों दुर्गावती प्रथम, सनावती, दुर्गावती द्वितीय और रंजना देवी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और मिठाई देकर सम्मानित किया गया।
पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सभी को मिलकर घर-घर जागरूकता फैलाने और सफाई अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी लेनी होगी। स्वास्थ्य विभाग के धर्मेंद्र शाही ने बताया कि 11 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले दस्तक अभियान के दौरान कार्यकर्ता घर-घर जाकर बीमारियों से बचाव के उपाय बताएंगे और मलीन बस्तियों पर विशेष ध्यान देंगे।
बैठक में अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, संजय पाठक, संजय मौर्या, प्रमोद गौतम, अभय कुमार, अमित यादव, अशोक रौनियार, संतोष श्रीवास्तव, दीपू प्रजापति, विंध्याचल सिंह, अफरोज अहमद सहित सफाई जमादार भी उपस्थित रहे।
और भी तस्वीरें देखें...