शरीर की अद्भुत सीमाएँ: जानें क्या सहन कर सकता है मानव शरीर
मानव शरीर की सीमाएँ
हमारे शरीर के हर अंग की एक निश्चित सीमा होती है। यदि कोई चीज़ इस सीमा से अधिक हो जाती है, तो यह गंभीर परिणाम दे सकती है, यहां तक कि मृत्यु भी। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने शरीर के हर हिस्से की सीमाओं को समझें। आज हम आपको कुछ महत्वपूर्ण सीमाओं के बारे में बताएंगे, जिन्हें जानकर आप अपनी सेहत को बेहतर रख सकते हैं।
1. एक सामान्य व्यक्ति 2 मिनट और एक फिटनेस ट्रेनर या तैराक 11 मिनट तक बिना ऑक्सीजन के जीवित रह सकता है।
2. यदि शरीर का 40 प्रतिशत रक्त निकाल दिया जाए, तो भी व्यक्ति जीवित रह सकता है।
3. मानव शरीर 107.6 डिग्री फेरेनहाइट (लगभग 42 डिग्री सेल्सियस) तक का तापमान सहन कर सकता है।
4. एक स्वस्थ व्यक्ति रेगिस्तान के ऊंट की तरह बिना पानी के लगभग 7 दिन तक जीवित रह सकता है।
5. एक स्वस्थ व्यक्ति 40 डिग्री फेरेनहाइट (लगभग 4 डिग्री सेल्सियस) तक के ठंडे पानी में जीवित रह सकता है।
6. एक सामान्य व्यक्ति की बॉडी 300 डिग्री फेरेनहाइट (लगभग 148 डिग्री सेल्सियस) तक की गर्म हवा को सहन कर सकती है।
7. हमारी आंखें शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिनका आकार उम्रभर एक जैसा रहता है, लेकिन इसके लैंस का आकार बढ़ सकता है।
8. एक स्वस्थ व्यक्ति के मस्तिष्क को पूरी तरह विकसित होने में 25 साल लगते हैं, जबकि फेफड़ों को 18 से 22 साल लगते हैं।
9. पुरुषों के नाखून महिलाओं की तुलना में तेजी से बढ़ते हैं, जो हार्मोन्स के कारण होता है।
10. पेट में बनने वाला एसिड इतना तेज होता है कि यह शेविंग ब्लेड को भी गला सकता है।