Good Girl Syndrome: मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव और इससे निपटने के उपाय
क्या आप हमेशा दूसरों को खुश करने की कोशिश करती हैं?
क्या आप भी हमेशा दूसरों को खुश रखने में लगी रहती हैं? समाज में यह धारणा है कि हर किसी को खुश रहना चाहिए, मुस्कुराना चाहिए और हर बात पर हां कहना चाहिए। यह गुण एक अच्छी लड़की की पहचान माने जाते हैं। लड़कियों को बचपन से सिखाया जाता है कि उन्हें बड़ों की बात माननी चाहिए, सभी के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए, और अपनी जरूरतों से पहले दूसरों के बारे में सोचना चाहिए।
हालांकि, इस सबके चलते आपकी मानसिक सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं Good Girl Syndrome क्या है।
Good Girl Syndrome क्या है?
Good Girl Syndrome कोई आधिकारिक मानसिक बीमारी नहीं है, बल्कि यह एक व्यवहारिक पैटर्न है। महिलाओं से कई बार ऐसी उम्मीदें की जाती हैं, जिन पर खरा उतरना मुश्किल होता है। इन्हीं उम्मीदों के बोझ को 'गुड गर्ल सिंड्रोम' कहा जाता है।
महिलाएं अक्सर दूसरों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रयासरत रहती हैं। उन्हें लगता है कि अगर उन्होंने किसी को मना किया या अपनी पसंद को प्राथमिकता दी, तो सामने वाला नाराज हो सकता है।
इससे महिलाएं अपनी इच्छाओं और भावनाओं को नजरअंदाज कर देती हैं और हर किसी के लिए उपलब्ध रहने की कोशिश करती हैं। धीरे-धीरे, उन्हें अपने फैसले लेने में कठिनाई होने लगती है, जिससे मानसिक तनाव और थकान का सामना करना पड़ता है।
Good Girl Syndrome के नुकसान
अगर आप लगातार दूसरों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करती हैं, तो इससे आपको खुद के बारे में सोचने पर भी गिल्ट महसूस होने लगता है, जो आपकी मानसिक सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
हार्मोनल असंतुलन: यदि आप अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाती हैं, तो इससे हार्मोन्स में असंतुलन आ सकता है, जो आपकी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालता है।
भावनात्मक थकान: हमेशा दूसरों के लिए उपलब्ध रहने से आपकी भावनाएं दबने लगती हैं, जिससे आप भावनात्मक रूप से थका हुआ महसूस कर सकती हैं।
एंग्जायटी और ओवरथिंकिंग: इस सिंड्रोम के कारण महिलाओं में हमेशा यह डर बना रहता है कि कहीं सामने वाला नाराज न हो जाए, जिससे उनकी पहचान खोने का डर बढ़ता है।
पाचन संबंधी समस्याएं: हमारी भावनाएं और पाचन तंत्र आपस में जुड़े होते हैं। मन की बात मन में रखने से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे एसिडिटी और कब्ज हो सकती हैं।
उच्च कोर्टिसोल स्तर: यदि आप अपनी भावनाओं को दबाती हैं, तो इससे नर्वस सिस्टम प्रभावित होता है और कोर्टिसोल का स्तर बढ़ता है, जो कई शारीरिक कार्यों पर असर डालता है।
Good Girl Syndrome से बाहर निकलने के उपाय
- किसी भी कार्य को करने में सहजता से न कहें।
- अपने लिए कुछ समय निकालें, जिसमें आप अपनी पसंद और आराम का ध्यान रख सकें।
- अपनी सीमाएं तय करना स्वार्थ नहीं है; आपको हर समय दूसरों के लिए उपलब्ध रहने की आवश्यकता नहीं है।
- यदि कोई आपको परेशान कर रहा है, तो अपनी बात खुलकर रखें।
- अगर आपको लोगों को नाराज करने का डर या तनाव महसूस होता है, तो मानसिक स्वास्थ्य के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें।