अयोध्या में राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अंतिम दिन
राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन
राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा 5 जून 2025 लाइव अपडेट: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चल रहे राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की धूम मची हुई है। आज इस समारोह का तीसरा और अंतिम दिन है। राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा देखने के लिए हजारों श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं। यह समारोह 3 जून से शुरू हुआ था और आज समाप्त हो जाएगा। आज का दिन गंगा दशहरा है, जो हिंदू कैलेंडर के अनुसार एक शुभ अवसर माना जाता है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर की पहली मंजिल पर भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। यह प्राण प्रतिष्ठा सदियों पुरानी वैदिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न की जा रही है। राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें…