आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए प्रभावी घरेलू उपाय
आंखों की रोशनी बढ़ाने के उपाय
हेल्थ कार्नर :- 1. हर रात सोने से पहले त्रिफला चूर्ण को पानी में भिगोकर रखें और सुबह उठकर उसी पानी से आंखें धोएं। इससे आंखों की रोशनी में अद्भुत सुधार होता है।
2. तांबे के बर्तन में पानी भरकर रातभर रखें और सुबह इस पानी से आंखें धोएं। इसके बाद खाली पेट इस पानी को पीने से आंखों की रोशनी में वृद्धि होती है।
3. दिन में तीन बार आंवले का मुरब्बा, आंवले का चूर्ण या आंवले का जूस लेने से आंखों की रोशनी में सुधार होता है।
4. गाजर के जूस में थोड़ी मात्रा में पालक का जूस मिलाकर पीने से आंखों की रोशनी तेजी से बढ़ने लगती है।
5. सफेद प्याज का रस और शहद की एक-एक बूंद आंखों में डालने से आंखों की रोशनी में सुधार होता है। इस उपाय को एक महीने तक करने से चश्मा उतर सकता है।
6. मिश्री, सौंफ और काली मिर्च को समान मात्रा में मिलाकर चूर्ण बना लें। रात को सोने से पहले एक चम्मच इस चूर्ण को एक गिलास पानी में डालकर पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।