आंवले के मुरब्बे से पाएं हमेशा जवान रहने का राज़
हमेशा जवान रहने के लिए घरेलू उपाय
हेल्थ कार्नर :- आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा जिनका शरीर उम्र से पहले ही बूढ़ा नजर आने लगता है। कुछ व्यक्तियों के बाल तो सफेद हो जाते हैं, जिससे ऐसा लगता है कि उनकी उम्र अधिक हो चुकी है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा घरेलू उपाय बताएंगे, जिससे आप हमेशा जवान रह सकते हैं।
यदि आप अपने शरीर को हमेशा युवा बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको हर सुबह आंवले के मुरब्बे का सेवन करना चाहिए। आंवले में विटामिन ए, बी, सी के साथ-साथ कई अन्य खनिज भी होते हैं, जो हमारे सौंदर्य और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। आंवले का सेवन किसी भी रूप में किया जाए, यह हमेशा फायदेमंद होता है।
रोजाना आंवले के मुरब्बे का सेवन करने से हमारी त्वचा पर झुर्रियां कम होती हैं और हमारे बाल काले बने रहते हैं, जिससे हम हमेशा युवा नजर आते हैं।