गर्मियों में गन्ने के जूस के अद्भुत फायदे
गन्ने के जूस के लाभ
गर्मियों में ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करना बेहद जरूरी है। इससे शरीर में जल की कमी नहीं होती और दिनभर ताजगी बनी रहती है। गर्मियों में लोग ठंडी छाछ, लस्सी, दही और जूस का सेवन करना पसंद करते हैं, लेकिन गन्ने का जूस सबसे लोकप्रिय होता है। आइए जानते हैं गन्ने के जूस के फायदों के बारे में।
1. गन्ने का जूस पीने से शरीर में जल की कमी नहीं होती और ऊर्जा बनी रहती है।
2. गन्ने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, लोहा और जस्ता जैसे पोषक तत्व होते हैं। नियमित सेवन से आंखों की रोशनी में सुधार होता है और आंखों की बीमारियों से राहत मिलती है।
3. चेहरे पर मुहांसों की समस्या होने पर गन्ने का जूस फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉयड्स होते हैं, जो त्वचा की रंगत को निखारते हैं।
4. थकान और कमजोरी महसूस होने पर गन्ने का जूस पीने से तुरंत ऊर्जा मिलती है।
5. गले में खराश या साइनस की जलन होने पर गन्ने का जूस राहत देता है।
6. हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने के लिए गन्ने का जूस लाभकारी है, क्योंकि इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा होती है।
7. एनीमिया से ग्रस्त लोगों के लिए गन्ने का जूस फायदेमंद है, क्योंकि यह आयरन से भरपूर होता है।
8. यूरिन इंफेक्शन से बचने के लिए गन्ने का जूस पीना लाभकारी है। नींबू का रस मिलाकर सेवन करने से लीवर की पथरी भी दूर होती है।
9. शरीर में ग्लूकोज की कमी होने पर गन्ने के जूस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीना चाहिए।
10. वजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट गन्ने का जूस पीना फायदेमंद होता है।