गर्मी में सेहत का ख्याल रखने के उपाय
गर्मी में स्वास्थ्य का ध्यान
दिल्ली-एनसीआर में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। इस समय लू लगने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। हीट स्ट्रोक और हीट वेव के प्रभाव से बचने के लिए बच्चों और बुजुर्गों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए।
हाइड्रेशन का महत्व
डिहाइड्रेशन के कारण हीट स्ट्रोक हो सकता है। इसलिए, शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए नियमित अंतराल पर पानी पीना चाहिए। एक वयस्क को दिन में 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। पानी के साथ-साथ नारियल पानी, नींबू पानी या ओआरएस का सेवन भी फायदेमंद है।
सही आहार का चयन
अपनी डाइट में मौसमी फलों को शामिल करें, जैसे तरबूज, खरबूज और खीरा। ये फल न केवल पोषण प्रदान करते हैं, बल्कि शरीर में पानी की कमी को भी रोकते हैं।
गर्मी में कपड़ों का चयन
गर्मी के मौसम में कॉटन के कपड़े पहनना बेहतर होता है। कॉटन पसीने को सोखता है और शरीर को ठंडा रखता है। सिथेंटिक या पॉलीस्टर कपड़ों से बचना चाहिए।
बाहर निकलते समय सावधानी
घर से बाहर निकलते समय छाता या स्कार्फ का उपयोग करें। साथ ही, सनस्क्रीन लगाना न भूलें, जिससे टेनिंग और सनबर्न से बचा जा सके।
क्या न करें?
बाहर का जंक फूड खाने से बचें, क्योंकि तली-भुनी चीजें पाचन को धीमा कर सकती हैं।
गर्मी में कॉफी और शुगर वाली ड्रिंक्स से दूर रहें, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी कर सकती हैं।
दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें, जब तक कि यह आवश्यक न हो।