गर्मी में स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए जरूरी टिप्स
गर्मी में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियाँ
गर्मी का मौसम आते ही स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। इस दौरान खाली पेट घर से बाहर निकलना खतरनाक हो सकता है। तेज धूप, पसीना और डिहाइड्रेशन के कारण चक्कर आना, बेहोशी, उल्टी या कमजोरी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए गर्मियों में कुछ आवश्यक सावधानियाँ बरतना बेहद जरूरी है।
नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, गर्मी में शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है। खाली पेट बाहर जाने से ब्लड शुगर लेवल गिर सकता है, जिससे थकान, चक्कर और बेहोशी का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, अधिक तैलीय और भारी भोजन पाचन तंत्र पर बोझ डालता है और शरीर को और गर्म करता है। इसीलिए, स्वास्थ्य विशेषज्ञ गर्मियों में कुछ सरल उपाय अपनाने की सलाह देते हैं।
हेल्थ मिशन का कहना है कि गर्मियों में खुद को सुरक्षित रखना सबसे अच्छा उपाय है। छोटी-छोटी सावधानियों को अपनाकर हम गर्मी से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। परिवार के बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें। स्वस्थ रहने के लिए गर्मियों में सादा और संतुलित आहार, अधिक पानी और धूप से बचने की सलाह दी जाती है।
स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
खाली पेट बाहर न निकलें: घर से बाहर जाने से पहले हल्का नाश्ता करना न भूलें। फल, दही, छाछ या नट्स खाना फायदेमंद होता है।
पर्याप्त पानी पिएं: दिन में 3-4 लीटर पानी पीना आवश्यक है। नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ या ओआरएस घोल लेना भी अच्छा रहता है।
ऑयली भोजन से बचें: अधिक तैलीय, मसालेदार, फास्ट फूड और भारी भोजन से बचें। हल्का, सुपाच्य और ताजा भोजन लें। ढीले और हल्के कपड़े पहनें: सूती, हल्के रंग के और ढीले कपड़े पहनें जो हवा को पास होने दें।
दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलें: इस समय धूप सबसे तेज होती है। यदि आवश्यक हो तो छाता या टोपी का उपयोग करें।
इसके अलावा, तेज बुखार, उल्टी, मितली, बेहोशी, कमजोरी, अत्यधिक प्यास लगना या पेशाब कम होना, चक्कर आना जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।