जुलाई 2025 में मनाए जाने वाले प्रमुख व्रत और त्योहार
जुलाई के व्रत और त्योहारों की सूची
जुलाई व्रत-त्योहार सूची 2025: जुलाई का महीना व्रतों और त्योहारों का विशेष समय होता है। इस महीने सावन का माहौल रहता है, जिसमें शिव पूजा, तीज और अन्य महत्वपूर्ण व्रत मनाए जाते हैं। धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से यह महीना अत्यंत महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं कि जुलाई में कौन-कौन से पर्व और त्योहार मनाए जाएंगे।
जुलाई में आने वाले पर्व और व्रत
3 जुलाई- मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा, जो गुप्त नवरात्रि के संदर्भ में महत्वपूर्ण है।
6 जुलाई- देवशयनी एकादशी और गौरी व्रत है, साथ ही चातुर्मास की शुरुआत भी इसी दिन से होती है।
7 जुलाई- देवशयनी एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा, साथ ही वासुदेव द्वादशी भी मनाई जाएगी।
8 जुलाई- भौम प्रदोष व्रत है, जिसमें भगवान शिव की पूजा का विधान है।
9 जुलाई- आषाढ़ माह का चौमासी चौदस मनाया जाएगा।
10 जुलाई- कोकिला व्रत और आषाढ़ पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
11 जुलाई- पवित्र माह सावन की शुरुआत होगी।
14 जुलाई- गजानन संकष्टी चतुर्थी है, जिसमें भगवान गणेश की पूजा होती है।
15 जुलाई- मंगला गौरा व्रत मनाया जाएगा।
16 जुलाई- कर्क संक्रांति है।
17 जुलाई- कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।
20 जुलाई- मासिक कार्तिगाई है।
21 जुलाई- कामिका एकादशी और रोहिणी व्रत है।
22 जुलाई- कामिका एकादशी व्रत का पारण होगा, साथ ही भौम प्रदोष व्रत भी मनाया जाएगा।
23 जुलाई- मासिक शिवरात्रि है, इस दिन कावड़ यात्रा का जल चढ़ाया जाएगा।
24 जुलाई- हरियाली अमावस्या है।
27 जुलाई- हरियाली तीज है, जो सुहागिन महिलाओं द्वारा वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए किया जाता है।
28 जुलाई- विनायक चतुर्थी है।
29 जुलाई- नाग पंचमी मनाई जाएगी।
30 जुलाई- कल्की जयन्ती और स्कन्द षष्ठी का पर्व है।
31 जुलाई- तुलसीदास जयंती मनाई जाएगी।