बाबा औगढ़ कॉलेज में कैंसर जांच और जागरूकता कैम्प का सफल आयोजन
कैंसर जांच और जागरूकता कैम्प का आयोजन
करीब 500 मरीजों ने उठाया मुफ्त जांच, दवाइयों और चश्मों का लाभ
होशियारपुर: वर्धमान यॉर्न्स एंड थ्रेड्स के सहयोग से बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जैजों में कैंसर जांच और जागरूकता कैम्प का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद और कॉलेज के चेयरमैन अविनाश खन्ना ने बताया कि इस कैम्प का उद्देश्य कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम और इसके प्रति लोगों को जागरूक करना था। इस कैम्प में लगभग 500 मरीजों का मुफ्त चैकअप किया गया और उन्हें कैंसर की रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई। खन्ना ने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता ही इसकी रोकथाम का सबसे प्रभावी तरीका है।
खन्ना ने आगे बताया कि इस कैम्प में वर्धमान यॉर्न्स एंड थ्रेड्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके अलावा, जयपुर से डॉ. पंकज और उनकी टीम, वर्ल्ड कैंसर केयर से डॉ. ढिल्लों ने भी भाग लिया। उन्होंने करीब 150 अन्य बीमारियों से संबंधित टेस्ट किए और मरीजों को मुफ्त दवाइयां और चश्मे भी वितरित किए। इस अवसर पर वर्धमान यॉर्न्स एंड थ्रेड्स के प्रदीप डडवाल, ऐश मरवाहा, बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य, और कॉलेज की प्रिंसिपल सहित अन्य स्टाफ भी उपस्थित थे।