बिना अंडे के चॉकलेट कप केक बनाने की आसान विधि
चॉकलेट कप केक की रेसिपी
(हेल्थ कार्नर) :- कप केक सभी की पसंदीदा मिठाई है। आज हम आपको बिना अंडे के चॉकलेट कप केक बनाने की सरल विधि बताएंगे। आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और प्रक्रिया।
आवश्यक सामग्री
मैदा 3 बड़े चम्मच
कोको पाउडर 1 1/2 बड़ा चम्मच
बेकिंग पाउडर 1/8 छोटा चम्मच
बैकिंग सोडा 1 चुटकी
मक्खन 2 बड़े चम्मच
कंडेन्स मिल्क 2 बड़े चम्मच
दूध 4 बड़े चम्मच
बनाने की विधि
सबसे पहले एक बाउल में मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिलाएं। फिर इसमें मक्खन, कंडेन्स मिल्क और दूध डालकर फिर से मिलाएं। आपका बैटर तैयार है। अब इसे माइक्रोवेव में 2 मिनट तक 850 डिग्री पर पकाएं। आपका चॉकलेट कप केक तैयार है। इसे चॉकलेट फ्लेक्स से सजाएं और ठंडा करके परोसें।