बैंगनी आलू: स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद और स्वादिष्ट विकल्प
बैंगनी आलू का परिचय
न्यूज मीडिया :- भारत में आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे हर कोई पसंद करता है। हालांकि, कई मोटे लोग इसे खाने से परहेज करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे उनका वजन बढ़ सकता है। लेकिन आज हम आपको एक विशेष प्रकार के आलू के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। हम बात कर रहे हैं बैंगनी आलू की, आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में-
बैंगनी आलू में सामान्य आलू की तुलना में अरारोट की मात्रा कम होती है, जिससे इसका रंग बैंगनी होता है, लेकिन इसका स्वाद आलू जैसा ही रहता है। इसे जंगली आलू और सामान्य आलू से विकसित किया गया है। उबालने पर भी इसका रंग चमकीला और बैंगनी बना रहता है।
इस बैंगनी आलू के विकास में वैज्ञानिकों को पांच साल का समय लगा। इस दौरान, कृषि वैज्ञानिकों ने लगभग 20 नई किस्मों के आलू तैयार किए। बैंगनी आलू में तीन गुना अधिक विटामिन सी और चार गुना अधिक एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व होते हैं।
ये एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करते हैं। इन आलूओं को पहले प्रयोगशाला में बीमारियों को रोकने के लिए विकसित किया जाता है, और फिर इन्हें खेतों में लगाया जाता है।