×

ब्राउन राइस बनाम क्विनोआ: कौन सा अनाज है सेहत के लिए बेहतर?

ब्राउन राइस और क्विनोआ दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद अनाज हैं, लेकिन इनमें से कौन सा बेहतर है? इस लेख में हम फाइबर और प्रोटीन की मात्रा की तुलना करते हैं और यह बताते हैं कि किसका सेवन आपके लिए अधिक लाभकारी हो सकता है। जानें कि आपके आहार में कौन सा अनाज शामिल करना चाहिए और क्यों।
 

ब्राउन राइस और क्विनोआ: फाइबर की तुलना

आजकल लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक हो रहे हैं। वजन कम करने और पाचन को सुधारने के लिए ब्राउन राइस और क्विनोआ का सेवन बढ़ रहा है। दोनों अनाज फाइबर से भरपूर होते हैं। लेकिन सवाल यह है कि इनमें से कौन सा अधिक फायदेमंद है? इस लेख में हम जानेंगे कि आपके लिए कौन सा अनाज बेहतर है।


क्विनोआ और ब्राउन राइस में फाइबर की मात्रा

यदि हम 100 ग्राम पके अनाज की तुलना करें, तो पोषण तत्वों में काफी अंतर नजर आता है।


- 100 ग्राम पका हुआ क्विनोआ: लगभग 2.8 ग्राम फाइबर प्रदान करता है।


- 100 ग्राम पका हुआ ब्राउन राइस: लगभग 1.6 से 1.8 ग्राम फाइबर देता है।


इससे यह स्पष्ट होता है कि क्विनोआ में ब्राउन राइस की तुलना में लगभग 50 से 75 प्रतिशत अधिक फाइबर होता है। हालांकि, दोनों अनाज शरीर की फाइबर की जरूरतों को पूरा करने में सहायक हैं।


फाइबर का महत्व

फाइबर युक्त आहार से पाचन सही रहता है और पेट साफ रहता है। इसके कई अन्य लाभ भी हैं:


- भूख पर नियंत्रण: फाइबर युक्त भोजन पचने में अधिक समय लेता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है।


- गंभीर बीमारियों का खतरा कम: अधिक फाइबर का सेवन टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोग और कोलन कैंसर के जोखिम को कम करता है।


क्विनोआ में प्रोटीन की अधिकता

ब्राउन राइस और क्विनोआ के बीच का अंतर केवल फाइबर तक सीमित नहीं है। प्रोटीन और अन्य सूक्ष्म पोषक तत्वों में भी क्विनोआ आगे है।


- प्रोटीन की मात्रा: 100 ग्राम पके क्विनोआ में लगभग 4.4 ग्राम प्रोटीन होता है, जबकि ब्राउन राइस में केवल 2.3 से 2.7 ग्राम प्रोटीन होता है।


- कम्प्लीट प्रोटीन: क्विनोआ को 'कम्प्लीट प्रोटीन' माना जाता है क्योंकि इसमें सभी 9 आवश्यक एमीनो एसिड होते हैं।


क्विनोआ का सेवन कब करें?

यदि आप लंबे समय तक पेट भरा रखना चाहती हैं, तो क्विनोआ एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें फाइबर और प्रोटीन दोनों की मात्रा अधिक होती है।


ब्राउन राइस या क्विनोआ: किसका चयन करें?

क्विनोआ आपके लिए सही है यदि आप चाहते हैं:


- प्रति सर्विंग अधिक फाइबर


- भोजन में प्रोटीन की ज्यादा मात्रा


- सभी आवश्यक एमीनो एसिड से भरपूर प्लांट प्रोटीन


- पोषक तत्वों से भरपूर नया विकल्प


ब्राउन राइस आपके लिए सही है यदि आप चाहते हैं:


- डेली के खाने में आसानी से घुल-मिले जाने वाले टेस्ट


- बजट फ्रेंडली और किफायती अनाज


- इसे भारतीय दाल और करी के साथ खा सकते हैं


- इसमें होल-ग्रेन कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत