योगाभ्यास से जवानों को स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित किया गया
योग सत्र का आयोजन
महराजगंज :: 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के क्षेत्र में सोनौली में जवानों के लिए एक योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का संचालन एक अनुभवी योग प्रशिक्षक ने किया, जिन्होंने विभिन्न योगासन और उनके सही तरीके से अभ्यास की विधियों के बारे में जानकारी दी।
इंस्पेक्टर अरुण पांडेय ने बताया कि जवानों को बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ और सक्रिय रहता है। योग तनाव और मानसिक थकान को कम करने में सहायक होता है, जबकि श्वास संबंधी तकनीकें फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाने और ध्यान केंद्रित करने में मदद करती हैं।
योग के माध्यम से शारीरिक लचीलापन, सहनशक्ति और प्रतिरोधक क्षमता में महत्वपूर्ण सुधार होता है।
सत्र में सोनौली के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरी तन्मयता से योगाभ्यास किया। सभी ने यह संकल्प लिया कि वे अपने दैनिक जीवन में योग को नियमित रूप से शामिल करेंगे और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देंगे।