रेवाड़ी में हर शुक्रवार दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
रेवाड़ी में हर शुक्रवार को दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच और माप शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव बिजेंद्र सोरोत ने दी। उपायुक्त और जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष अभिषेक मीणा के निर्देश पर यह पहल की जा रही है।
सचिव सोरोत ने बताया कि यह शिविर रेडक्रॉस कार्यालय, गढ़ी बोलनी रोड, अंबेडकर चौक के निकट आयोजित किया जाएगा। एलिम्को की सहायता से वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों की जांच की जाएगी। इसके साथ ही, आवश्यक दस्तावेज पूरे होने पर उन्हें सहायक उपकरण भी प्रदान किए जाएंगे, ताकि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
डीसी अभिषेक मीणा ने दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाएं, ताकि जिले में कोई भी ऐसा व्यक्ति न रहे जिसे सहायक उपकरण न मिल सके।