लीची: गर्मियों का सुपरफूड जो इम्यूनिटी बढ़ाता है
लीची के फायदे और सावधानियाँ
इम्यूनिटी बढ़ाने वाली लीची: लीची (Litchi) गर्मियों में मिलने वाला एक अद्भुत फल है, जो न केवल स्वादिष्ट है बल्कि शरीर को ताजगी और पोषण भी प्रदान करता है। इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं, जिन्हें जानना आवश्यक है। लीची विटामिन सी, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। यदि इसे संतुलित मात्रा में खाया जाए, तो यह सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन अधिक मात्रा में या गलत तरीके से खाने से यह रक्त शर्करा के स्तर को गंभीर रूप से गिरा सकती है।
तासीर: लीची की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे खाने से पहले थोड़ी देर पानी में भिगोकर रखना चाहिए।
त्वचा की चमक: इसके एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जिससे समय से पहले झुर्रियाँ नहीं आतीं।
सेवन का सही तरीका: एक वयस्क के लिए दिन में 8 से 10 पूरी तरह पकी हुई लीची खाना सुरक्षित है। बच्चों को इसे हमेशा कुछ और खाने के बाद ही देना चाहिए।
वजन प्रबंधन: इसमें पानी की अधिकता और कम कैलोरी होने के कारण यह वजन को नियंत्रित रखने में मदद करती है।