शारीरिक कमजोरी से राहत के लिए सफ़ेद मूसली और अश्वगंधा का उपयोग
शारीरिक कमजोरी का समाधान
(हेल्थ कार्नर) :- आजकल की जीवनशैली और अस्वस्थ खानपान के कारण लोगों में शारीरिक कमजोरी और थकान बढ़ती जा रही है। इसका मुख्य कारण यह है कि लोग केवल पेट भरने के लिए खाते हैं, जबकि पौष्टिक आहार का सेवन नहीं करते। इस वजह से वे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
आज हम आपको एक ऐसी चीज़ के बारे में बताएंगे जो पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके उपयोग से आप अपनी शारीरिक कमजोरी को दूर कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं सफ़ेद मूसली और अश्वगंधा की।
आयुर्वेद में इन दोनों औषधियों का उपयोग विशेष रूप से पुरुषों के गुप्त रोगों के उपचार के लिए किया जाता है।
इस्तेमाल करने का तरीका
इनका उपयोग करने के लिए, आपको इन दोनों को समान मात्रा में पीसकर पाउडर बनाना होगा। फिर इसमें थोड़ी सी पीसी हुई मिश्री मिलाएं। इसे रात में सोने से पहले आधा चम्मच दूध के साथ लें। कुछ ही दिनों में आपको अपने शरीर में सकारात्मक बदलाव दिखाई देने लगेगा और शारीरिक कमजोरी की समस्या समाप्त हो जाएगी।