सफेद दाग के उपचार के लिए प्रभावी उपाय और खानपान
सफेद दाग का उपचार
(हेल्थ कार्नर): सफेद दाग के इलाज के लिए पंचकर्म विधि से शरीर को डिटॉक्सिफाई किया जाता है। इसके लिए बाकुची बीज, खदिर (कत्था), दारुहरिद्रा, करंज और आरग्यवध (अमलतास) चूर्ण का उपयोग किया जाता है, जिससे रक्त को शुद्ध किया जाता है।
बाहर के खाने से बचें: शादी और पार्टियों में अक्सर ऐसे पकवान होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ठंडी और गर्म चीजों का एक साथ सेवन करने से भी बचना चाहिए।
खानपान में बदलाव
तांबे के बर्तन में पानी पीना: सफेद दाग के मरीजों को सबसे पहले डी-वॉर्मिंग करानी चाहिए। उन्हें तांबे के बर्तन में पानी पीना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, लौकी, सोयाबीन और दालें अधिक मात्रा में खानी चाहिए। रोजाना एक कटोरी भीगे हुए काले चने और 3-4 बादाम का सेवन करें। ताजा गिलोय या एलोवेरा का जूस पीने से भी लाभ होता है।
परहेज करने योग्य खाद्य पदार्थ
इन चीजों से बचें: खानपान में खट्टी चीजें जैसे नीबू, संतरा, अंगूर, टमाटर, आंवला, आम, अचार, दही, लस्सी, मिर्च, मैदा, गोभी और उड़द दाल का सेवन कम करें। गरम प्रकृति की चीजों से भी परहेज करें। मांसाहार, जंक फूड और पैक्ड चीजों से दूर रहें। सॉफ्ट ड्रिंक्स का उपयोग न करें और नमक, मूली और मांस-मछली के साथ दूध का सेवन न करें।