सफेद दाग के उपचार के लिए प्रभावी घरेलू उपाय
सफेद दाग का उपचार
स्वास्थ्य समाचार : सफेद दाग के इलाज के लिए पंचकर्म विधि का उपयोग करके शरीर को डिटॉक्सिफाई किया जाता है। इसके लिए बाकुची बीज, खदिर (कत्था), दारुहरिद्रा, करंज, और आरग्यवध (अमलतास) चूर्ण का प्रयोग खून को साफ करने के लिए किया जाता है।
बाहर खाने के दौरान सावधानी बरतें
शादी और पार्टियों में परोसे जाने वाले भोजन में अक्सर विरुद्ध प्रकृति की चीजें होती हैं, जिनसे बचना चाहिए। ठंडी और गर्म चीजों का एक साथ सेवन करने से भी बचें।
आहार में बदलाव करें, तांबे के बर्तन का उपयोग करें
सफेद दाग के मामले में सबसे पहले डी वॉर्मिंग कराना आवश्यक है। मरीज को तांबे के बर्तन में पानी पीना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, लौकी, सोयाबीन, और दालें अधिक मात्रा में खानी चाहिए। रोजाना एक कटोरी भीगे हुए काले चने और 3-4 बादाम का सेवन करें। ताजा गिलोय या एलोवेरा जूस पीने से भी लाभ होता है।
परहेज करने योग्य खाद्य पदार्थ
खानपान में खट्टी चीजें जैसे नीबू, संतरा, अंगूर, टमाटर, आंवला, आम, अचार, दही, लस्सी, मिर्च, मैदा, गोभी, और उड़द दाल का सेवन कम करें। गरम प्रकृति की चीजों से भी परहेज करें। इसके अलावा, मांसाहार, जंक फूड, और पैक्ड खाद्य पदार्थों से दूर रहें। सॉफ्ट ड्रिंक्स का उपयोग न करें। नमक, मूली, और मांस-मछली के साथ दूध का सेवन न करें।