सलमान खान की स्वास्थ्य समस्याएं: शो में खुलासा
सलमान खान की वापसी
सलमान खान स्वास्थ्य: शनिवार को 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में सलमान खान ने शानदार वापसी की और इस सीजन के पहले मेहमान बने। कई लोगों ने यह सोच लिया था कि सलमान अब पहले जैसे फिट नहीं रहे, लेकिन शो में उनका लुक देखकर सभी हैरान रह गए। वह पहले से भी ज्यादा तंदुरुस्त नजर आए। हालांकि, इसके पीछे की सच्चाई बेहद चौंकाने वाली है।
सलमान की स्वास्थ्य समस्याएं
जब कपिल शर्मा ने सलमान से शादी के बारे में पूछा, तो उन्होंने मजाक में अपनी स्थिति का जिक्र किया। सलमान ने कहा कि 59 साल की उम्र में भी वह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद काम कर रहे हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'मेरी हड्डियां टूट रही हैं, पसलियां टूट चुकी हैं, trigeminal neuralgia है, ब्रेन में aneurysm है, AV malformation है। इसके बावजूद मैं काम कर रहा हूं।'
सलमान खान की बीमारी का विवरण
क्या है सलमान खान की बीमारी?
Trigeminal Neuralgia: सलमान जिस बीमारी से ग्रस्त हैं, उसे आमतौर पर 'सुसाइड डिजीज' कहा जाता है। यह एक नसों से जुड़ी बीमारी है जिसमें चेहरे के एक तरफ असहनीय बिजली जैसे झटके लगते हैं। साधारण गतिविधियां जैसे दांतों को ब्रश करना, खाना चबाना या हवा का झोंका भी दर्द का कारण बन सकता है।
सलमान ने बताया कि उनके दिमाग की एक नस में गांठ (aneurysm) है, जो फटने पर जानलेवा ब्रेन हेमरेज का कारण बन सकती है।
इसके अलावा, उनके ब्रेन में AV Malformation भी है। यह एक दुर्लभ स्थिति होती है जिसमें दिमाग की धमनियों (arteries) और नसों के बीच सीधा जुड़ाव हो जाता है, जिससे खून का प्रवाह असामान्य हो जाता है और ब्रेन में ब्लीडिंग या दौरे पड़ सकते हैं।