सांप काटने पर तुरंत अपनाएं ये उपाय, जान बचाने के लिए महत्वपूर्ण
सांप काटने पर क्या करें?
सांप काटने की स्थिति में सही कदम उठाना बेहद जरूरी है। भारत और विश्व के विभिन्न हिस्सों में कई प्रकार के सांप पाए जाते हैं। इनमें से कुछ जहरीले होते हैं, जबकि अन्य नहीं। यदि किसी व्यक्ति को जहरीले सांप द्वारा काटा जाता है, तो उसकी जान को खतरा हो सकता है। लेकिन घबराने की बजाय, कुछ त्वरित उपाय करने से आप अपनी जान बचा सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सांप काटने पर तुरंत क्या करना चाहिए, जिससे आपकी जान बचने की संभावना 99% तक बढ़ सकती है।
1) सांप काटने पर सबसे पहले घबराना नहीं चाहिए। घबराने से दिल की धड़कन तेज हो जाती है, जिससे जहर तेजी से शरीर में फैलता है और यह जानलेवा हो सकता है।
2) काटे गए स्थान के ऊपर और नीचे किसी रस्सी से बांधना चाहिए। इससे जहर का फैलाव कम होगा।
3) जिस स्थान पर सांप ने काटा है, वहां जहर अधिक होता है। इसलिए उस जगह को दबाकर जहर निकालने की कोशिश करें।
4) यदि आपके खून का रंग काला हो रहा है, तो यह संकेत है कि जहर तेजी से फैल रहा है। ऐसे में तुरंत किसी विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क करें, ताकि आपकी जान बचाई जा सके।