सुबह की आदतें जो आपके दिल को स्वस्थ रखेंगी
दिल की सेहत के लिए सुबह की आदतें
(हेल्थ कार्नर) :- सुबह उठते ही एक से दो गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। इसके बाद भीगे हुए बादाम और अखरोट का सेवन करें। सुबह के 2-3 घंटे के भीतर कम वसा वाले दूध के साथ उपमा, दलिया या इडली का नाश्ता करें। दोपहर से पहले मौसमी फलों और नारियल पानी का सेवन करें। हर दो महीने में खाद्य तेल बदलना फायदेमंद होता है। लंच में सलाद, चपाती, दही, दो कटोरी सब्जियां और डिनर में वेजिटेबल सूप और चपाती शामिल करें। करी पत्ता, लहसुन, अदरक, राई, एवोकैडो, नट्स और चिया सीड्स दिल के लिए लाभकारी माने जाते हैं।
आयुर्वेदिक आहार: चिकनाई युक्त और पचने में भारी खाद्य पदार्थों से बचें। सुबह और शाम अर्जुन की छाल का काढ़ा पीना फायदेमंद है। नियमित रूप से शहद, लौकी का जूस, आंवला, कच्चा लहसुन, अश्वगंधा, गुग्गल, और दूध में अश्वगंधा चूर्ण या लहसुन उबालकर पीने से हृदय संबंधी समस्याओं में राहत मिल सकती है।