सौंफ के अद्भुत फायदे: आंखों और पेट की समस्याओं से राहत
सौंफ के स्वास्थ्य लाभ
हेल्थ कार्नर: भोजन के बाद सौंफ का सेवन करना आम है, लेकिन इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में बहुत से लोग अनजान होते हैं। गर्म तासीर वाली सौंफ कई पेट की समस्याओं में सहायक मानी जाती है। यह आंखों की बीमारियों के लिए भी एक प्रभावी औषधि है। विशेष रूप से, जो लोग रतौंधी से परेशान हैं, उन्हें रोजाना सौंफ का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं सौंफ के अन्य फायदों के बारे में:
– सौंफ (150 ग्राम), मिश्री (300 ग्राम) और बादाम (150 ग्राम) को मिलाकर पाउडर बना लें। इससे आंखों की रोशनी में सुधार होता है और शारीरिक कमजोरी दूर होती है।
– खांसी, उल्टी, पेटदर्द और कफ जैसी समस्याओं में सौंफ का सेवन लाभकारी होता है।
– आधे गिलास पानी में सौंफ का चूर्ण मिलाकर दिन में दो-तीन बार पीने से पेशाब में जलन कम होती है।
– यदि आपके मुंह से दुर्गंध आती है, तो दिन में तीन से चार बार आधा चम्मच सौंफ चबाने से यह समस्या दूर हो जाती है।
– अनियमित पीरियड्स की समस्या में भी सौंफ का सेवन फायदेमंद होता है।