स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं ये सरल उपाय
स्वास्थ्य के प्रति सजगता
स्वयं पर नियंत्रण
यदि आप डायबिटीज, किडनी की समस्याओं, उच्च रक्तचाप या अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं, तो अपने खानपान का ध्यान रखें। दवाओं में लापरवाही न बरतें, नियमित रूप से डॉक्टर से चेकअप कराएं और आवश्यकतानुसार ब्लड टेस्ट भी करवाएं। व्यायाम, ध्यान या योग का अभ्यास करें और तंबाकू तथा शराब का सेवन न करें।
नियमित स्वास्थ्य जांच
हर साल दिल की धड़कन, हृदय, फेफड़ों और पेट की स्थिति, आंखों और दांतों का चेकअप करवाना आवश्यक है। डॉक्टर की सलाह पर ब्लड और यूरिन टेस्ट भी कराएं।
बीएमआई का ध्यान रखें
30 से अधिक बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) मोटापे का संकेत है, जो आर्थराइटिस, डायबिटीज, उच्च रक्तचाप और कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है। 20 से कम बीएमआई का मतलब है कि आप अंडरवेट हैं, जो महिलाओं में माहवारी में अनियमितता, प्रेग्नेंसी में समस्याएं और कमजोर हड्डियों का कारण बन सकता है।
हंसी का महत्व
रोजाना 10-20 मिनट गहरी सांस लेने वाले व्यायाम करें। तनाव से बचने के लिए चुटकुले पढ़ें, कार्टून फिल्में या कॉमेडी शो देखें और हंसने का मौका न छोड़ें।
दिल को स्वस्थ रखें
पुरुषों में 30 साल की उम्र के बाद हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। महिलाएं रजोनिवृत्ति तक हार्मोन के कारण सुरक्षित रहती हैं, लेकिन इसके बाद दोनों लिंगों को समान रूप से प्रभावित कर सकते हैं। हृदय रोगों से बचने के लिए तली-भुनी चीजों से परहेज करें और तनाव से दूर रहें। परिवार के साथ समय बिताएं और अपने दोस्तों या खास लोगों से बात करें।