स्वस्थ जीवन के लिए सही खान-पान और दिनचर्या
स्वस्थ खान-पान
स्वस्थ खान-पान –
आयुर्वेद के अनुसार, दही, दही से बनी चीजें, छाछ, मोटे अनाज, दालें और फाइबर युक्त फल-सब्जियां खानी चाहिए। बासी भोजन, अम्लीय, तला हुआ और मसालेदार खाद्य पदार्थों, मांसाहार और तामसिक आहार से बचना चाहिए।
सकारात्मक दिनचर्या
सकारात्मक दिनचर्या –
परंपरागत जीवनशैली में जल्दी उठने, योग, प्राणायाम और व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। स्वच्छता से जुड़ी आदतें और सही समय पर भोजन, जल और नींद लेना अच्छे बैक्टीरिया के विकास के लिए अनुकूल वातावरण बनाते हैं।
सकारात्मक व्यवहार
सकारात्मक व्यवहार –
हमारी संस्कृति सिखाती है कि शरीर के अंदर रहने वाले सूक्ष्म जीव आपके व्यवहार से प्रभावित होते हैं। हमारे व्यवहार को हार्मोन नियंत्रित करते हैं, जो मस्तिष्क द्वारा संचालित होते हैं। सकारात्मक सोच और अनुशासित व्यवहार आपके और आपके अंदर के जीवों के लिए फायदेमंद होते हैं।