स्वस्थ रहने के लिए आदर्श डाइट प्लान
फिटनेस के लिए सही खानपान
स्वास्थ्य कार्नर: अस्वस्थ खानपान कई बीमारियों का कारण बनता है। यदि हम अपनी कुछ आदतों में बदलाव करें, तो हम रोगों के जोखिम को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि एक सामान्य व्यक्ति के लिए एक संतुलित डाइट प्लान कैसा होना चाहिए।
सुबह उठते ही 1-2 गिलास पानी पीना चाहिए, इससे मेटाबॉलिज्म सही रहता है।
सुबह 7 से 7:30 बजे के बीच एक कप कम चीनी या बिना चीनी की चाय के साथ दो हाई फाइबर बिस्किट खा सकते हैं।
11:30 बजे एक मौसमी फल लें।
दोपहर 1 से 1:30 बजे के बीच लंच करें जिसमें सब्जी या दाल, 3 चपाती, दही या रायता और अधिकतम सलाद शामिल होना चाहिए।
शाम 4 बजे एक कप ग्रीन टी या लेमन टी लें। इसके साथ रोस्टेड चने या बिस्किट ले सकते हैं।
5:30 बजे एक फल, नारियल पानी, नींबू पानी या जूस पिएं।
रात का खाना 7:30 से 8:00 बजे के बीच खा लेना चाहिए, क्योंकि डिनर और सोने के बीच कम से कम 2 घंटे का अंतराल होना आवश्यक है। इसमें दाल या लौकी, तुरई जैसी हल्की सब्जी, 2 चपाती और सलाद लें।
रात 9:30 बजे 1 गिलास दूध लें।
विशेषज्ञ की सलाह –
यह एक संतुलित डाइट प्लान है। इसे अपनाने से शरीर को आवश्यक कैलोरी, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और फैट मिलते हैं, जिससे व्यक्ति पूरी तरह से फिट रह सकता है। कभी-कभी घर के खाने से मन भर जाता है, ऐसे में आप हफ्ते में एक दिन बाहर जाकर भी खा सकते हैं। लेकिन डिनर के अगले दिन हल्का खाना, फल और तरल पदार्थों की अधिकता लें। यदि रात में भारी भोजन किया है, तो डिनर के बाद थोड़ी देर टहलें और अधिक से अधिक पानी पिएं।