हरियाणा में मौसम का हाल: ठंड बढ़ने के साथ धुंध की संभावना
हरियाणा मौसम अपडेट 20 नवंबर: चंडीगढ़
हरियाणा में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन में धूप का आनंद लिया जा सकता है, लेकिन रात में ठिठुरन महसूस होती है। कई क्षेत्रों में सुबह के समय धुंध भी देखने को मिल रही है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में 5 डिग्री तक की कमी आई है। नारनौल में सबसे कम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ गई है.
मौसम का आगे का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ठंड में और वृद्धि हो सकती है। दिन में हल्के बादल छाने से औसत तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी आ सकती है.
हल्की धुंध की संभावना
इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बादल छाए रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात के तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। हवा में बार-बार बदलाव और गति तेज होने की संभावना है, जिससे कुछ स्थानों पर हल्की धुंध भी रह सकती है.