हल्दी के अद्भुत लाभ: जानें कैसे करें इसका उपयोग
हल्दी के फायदों की जानकारी
हल्दी के कुछ ऐसे उपाय हैं, जो आपके स्वास्थ्य को अद्भुत लाभ पहुंचा सकते हैं, जिनकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।
1. यदि आपको सर्दी, खांसी, बुखार या कमजोरी महसूस हो रही है, तो गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पीना फायदेमंद होगा। इसे रोज़ रात को सोने से पहले करने से विशेष लाभ मिलेगा।
2. अगर आपको कहीं कट या चोट लग जाए, तो हल्दी का लेप लगाकर उसे ढक दें। इससे घाव जल्दी भर जाएगा।
3. हल्दी चाय, जिसे लिक्विड गोल्ड कहा जाता है, का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। यह वर्तमान में बहुत लोकप्रिय है और लोग इसके लाभों के बारे में वीडियो साझा कर रहे हैं। शादी और त्योहारों के मौसम में यह विशेष रूप से उपयोगी है।
4. वैज्ञानिक अनुसंधान के अनुसार, हल्दी में मौजूद करक्यूमिन कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं को नष्ट करने में सहायक होता है। कैंसर से बचाव के लिए करक्यूमिन युक्त दवाएं भी जल्द ही बाजार में उपलब्ध होंगी।
5. यदि आपकी त्वचा धूप से टैन हो गई है, तो हल्दी और बेसन का लेप लगाकर आप अपनी खोई हुई रंगत वापस पा सकते हैं। उबटन से आपकी त्वचा की कई समस्याएं दूर हो जाएंगी। यही कारण है कि शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन को उबटन किया जाता है।
6. अनचाहे बालों को हटाने के लिए हल्दी और नारियल तेल का पेस्ट बनाकर लगाएं। सुखाने के बाद ठंडे पानी से धो लें। पहले उपयोग से ही असर दिखने लगेगा। यदि आपकी त्वचा तैलीय है, तो मसूर की दाल में हल्दी मिलाकर उसका पेस्ट बनाएं और लगाएं। सुख जाने पर बालों की ग्रोथ के विपरीत दिशा में रगड़कर ठंडे पानी से धो लें।
7. यदि आपको पिंपल्स या ब्रेकआउट्स हैं, तो हल्दी और नीम का लेप लगाकर सूखने दें और फिर धो लें। महंगे एक्ने ट्रीटमेंट्स पर खर्च करने से बचें और बेहतर परिणाम प्राप्त करें।
8. जलन या खुजली होने पर, एलोवेरा के चिपचिपे भाग में हल्दी मिलाकर त्वचा पर लगाएं। एक घंटे बाद सामान्य स्नान करें। यदि आपके पास एलोवेरा का पौधा नहीं है, तो आप ऑर्गेनिक एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकते हैं।
9. हल्दी और मुल्तानी मिट्टी का पैक चेहरे को सामान्य रंगत प्रदान करता है।
10. हल्दी का सेवन मानसिक रोगों से भी राहत दिला सकता है।