प्राकृतिक उपायों से मच्छरों को दूर भगाने के प्रभावी तरीके
मच्छरों से निजात पाने के उपाय
मच्छरों से बचने के उपाय: मच्छर रात की नींद में बाधा डालते हैं, जिससे बार-बार नींद टूटती है। इनकी भिनभिनाहट और काटने से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लोग अक्सर इस समस्या से निपटने के लिए केमिकल युक्त क्वाइल का सहारा लेते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं। लेकिन, कुछ प्राकृतिक पौधे हैं जो बिना किसी खर्च के मच्छरों को दूर रख सकते हैं।
नींबू और सरसों का तेल:
एक पका नींबू लें और उसे गोल काटें। फिर गूदे को निकालकर उसमें एक चम्मच सरसों का तेल डालें। इसके बाद लौंग और कपूर डालकर इसमें एक बाती रखें और माचिस से जला दें। इससे मच्छर आपके घर से दूर रहेंगे।
कपूर:
कपूर मच्छरों को भगाने का एक बेहतरीन उपाय है। कपूर की कुछ गोलियों को पीसकर किसी तेल में मिलाएं और इस मिश्रण से दीपक जलाएं। इससे मच्छर दूर रहेंगे और घर में सुगंध भी फैलेगी।
सिट्रोनेला:
सिट्रोनेला पौधा मच्छरों को दूर रखने के लिए बहुत प्रभावी माना जाता है। इसकी तेज नींबू जैसी खुशबू मच्छरों की सूंघने की क्षमता को बाधित करती है। इसे दरवाजे या खिड़की के पास लगाना सबसे अच्छा होता है।
गेंदा फूल:
गेंदा फूल केवल सजावट के लिए नहीं, बल्कि मच्छरों को भगाने के लिए भी जाना जाता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व मच्छरों के लिए असहनीय गंध उत्पन्न करते हैं, जिससे वे पास नहीं आते। इसे बगीचे या बालकनी में लगाना फायदेमंद होता है।