ईपीआई में 14 पदों के लिए भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई
ईपीआई द्वारा भर्ती की घोषणा
नई दिल्ली: इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड (ईपीआई) ने विभिन्न 14 पदों पर योग्य और अनुभवी पेशेवरों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती निश्चित अवधि के अनुबंध के आधार पर की जाएगी।
ईपीआई द्वारा जारी रिक्तियों में 9 असिस्टेंट मैनेजर (सिविल), 1 असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल), 2 असिस्टेंट मैनेजर (मैकेनिकल) और 2 सीनियर मैनेजर (सिविल) के पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जून को सुबह 9:30 बजे से शुरू हो चुकी है, और आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार ईपीआई के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर शाम 5:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल में बीई/बीटेक या एएमआईई की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। इसके साथ ही, उम्मीदवारों के पास प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
आवेदकों की अधिकतम आयु 32 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य उम्मीदवारों का चयन आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 40,000 से 70,000 रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी, साथ ही अन्य लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।
इंटरव्यू पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय (डब्ल्यूआरओ), मुंबई में आयोजित किए जाएंगे। इंटरव्यू की तिथि और समय की घोषणा जल्द की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल और फोटो कॉपी साथ लेकर आएं।