☰
×

हरियाणा में क्लर्क भर्ती 2026: रिक्तियों का ब्योरा जुटाने की प्रक्रिया शुरू

हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए क्लर्क भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में क्लर्क कैडर के स्वीकृत और खाली पदों की संख्या एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मानव संसाधन विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे रिक्त पदों का विवरण उपलब्ध कराएं। इस प्रक्रिया के तहत कुल 12 श्रेणियों के पदों की जानकारी मांगी गई है। जानें इस भर्ती प्रक्रिया के बारे में और क्या जानकारी है।
 

हरियाणा क्लर्क भर्ती 2026 का अपडेट


हरियाणा में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए क्लर्क भर्ती से संबंधित एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। राज्य सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में क्लर्क कैडर के स्वीकृत और खाली पदों की सही संख्या एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मानव संसाधन विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर मुख्यालय और जिला स्तर पर रिक्त पदों का पूरा विवरण मांगा है। यह जानकारी मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HRMS) पोर्टल पर भी अपडेट की जाएगी।


27 नवंबर को जारी निर्देश

मानव संसाधन विभाग की कॉमन कैडर-2 शाखा ने 27 नवंबर को सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे क्लर्क कैडर के स्वीकृत और रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध कराएं। यह जानकारी हरियाणा क्लेरिकल (भर्ती एवं सेवा शर्तें) अधिनियम-2026 के अंतर्गत मांगी गई है। विभागों को एक निर्धारित प्रारूप में एक्सेल शीट तैयार करके ईमेल के माध्यम से पूरा रिकॉर्ड भेजना होगा, जिसमें उन्हें अपने मुख्यालय के अलावा अधीनस्थ और जिला स्तर के कार्यालयों से भी जानकारी जुटानी होगी।


क्लर्क के अलावा अन्य पद भी शामिल

सरकार ने रिक्तियों का ब्योरा जुटाने के लिए केवल क्लर्क पद को ही नहीं, बल्कि अधिनियम के अंतर्गत आने वाली 11 अन्य श्रेणियों के पदों की जानकारी भी मांगी है। इनमें क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, टाइपिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, डायरिस्ट, डिस्पैचर, रिकॉर्ड कीपर, कैशियर, केयरटेकर, स्टोरकीपर और पीबीएक्स क्लर्क शामिल हैं। कुल मिलाकर 12 श्रेणियों के पदों का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। हालांकि, इन पदों को क्लर्क कैडर में शामिल करने के लिए समान कार्यात्मक वेतन स्तर की शर्त लागू होगी।


मुख्यालय और जिला स्तर पर देना होगा ब्योरा

मानव संसाधन विभाग ने विभागों से मुख्यालय और जिला स्तर के फील्ड कार्यालयों की रिक्तियों का अलग-अलग रिकॉर्ड मांगा है। मुख्यालय के लिए कुल स्वीकृत और खाली पदों की संख्या बतानी होगी। वहीं, फील्ड कार्यालयों के मामले में प्रत्येक जिले का नाम, पद का नाम, कुल स्वीकृत पद और रिक्त पदों की संख्या दर्ज करनी होगी। इस व्यवस्था से सरकार को विभागवार और जिलावार यह जानकारी मिल सकेगी कि प्रदेश में क्लर्क कैडर के कितने पद स्वीकृत हैं और उनमें से कितने पद खाली पड़े हैं।


हर छह महीने में होगी रिक्त पदों की गणना

हरियाणा सरकार ने क्लर्क कैडर के लिए हरियाणा क्लेरिकल (भर्ती एवं सेवा शर्तें) अधिनियम-2026 लागू किया है। यह अधिनियम 3 जून 2026 को सरकारी राजपत्र में प्रकाशित हुआ था। इसके प्रावधानों के अनुसार, राज्य सरकार के विभागों में रिक्त पदों की स्थिति के आधार पर प्रत्येक छह महीने में क्लर्क पदों की संख्या की गणना की जाएगी। अधिनियम में क्लर्क पदों को सीधी भर्ती और पदोन्नति के माध्यम से भरने का प्रावधान किया गया है।