APJ अब्दुल कलाम के प्रेरणादायक विचार जो आपकी ज़िंदगी बदल सकते हैं
महान शिक्षक और प्रेरणा स्रोत
भारत के पूर्व राष्ट्रपति और "मिसाइल मैन" के नाम से प्रसिद्ध APJ अब्दुल कलाम एक अद्भुत शिक्षक भी थे। उन्होंने अपने जीवन में कई ऐसे कार्य किए, जिनकी आज भी सराहना की जाती है। उनका जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ। वे एक महान आत्मा थे जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी देश और मानवता की सेवा में समर्पित कर दी। अब्दुल कलाम का बचपन कठिनाइयों में गुजरा, यहां तक कि उन्होंने अखबार भी बेचे। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने सपनों को साकार करते हुए समाज के लिए कई अच्छे कार्य किए। उनके सिद्धांतों और कार्यों के कारण वे लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे। APJ अब्दुल कलाम के प्रेरणादायक विचारों को अपनाकर आप भी अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
प्रेरणादायक विचार
APJ अब्दुल कलाम के प्रेरणा देने वाले विचार
- सपने वे नहीं होते जो आप सोते समय देखते हैं, सपने वे होते हैं जो आपको सोने नहीं देते।
- शिक्षण एक महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता और भविष्य को आकार देता है। यदि लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखें, तो यह मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान होगा।
- महान सपने देखने वालों के सपने हमेशा पूरे होते हैं।
- हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए और समस्याओं को हमें हराने नहीं देना चाहिए।
- अपने मिशन में सफल होने के लिए आपको अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहना होगा।
- इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद लेने के लिए यह आवश्यक है।
- तब तक लड़ाई मत छोड़ो जब तक तुम अपनी निर्धारित जगह पर नहीं पहुँच जाते- तुम अद्वितीय हो। जीवन में एक लक्ष्य रखो, निरंतर ज्ञान प्राप्त करो, मेहनत करो, और महान जीवन पाने के लिए दृढ़ रहो।
- इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता है, जितना प्रयास करने वाले छोड़ देते हैं।
- किसी विद्यार्थी की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक है प्रश्न पूछना। विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने का अवसर दें।
- सपने सच होने से पहले आपको सपने देखने होंगे।