जिम के लिए बेस्ट हैं ये आउटफिट्स, एक्ट्रेसस के लुक से लें आईडिया
अगर आप इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि जिम में किस तरह का आउटफिट पहनना चाहिए तो आप इस आर्टिकल से आइडिया ले सकते हैं।
आजकल महिलाएं फिट रहने के लिए जिम जाती हैं या योगा करती हैं। जिम और योगा के लिए आउटफिट लगभग एक जैसे ही होते हैं लेकिन महिलाएं अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि जिम जाते वक्त क्या पहनें। एक जिम पोशाक एकदम सही होनी चाहिए ताकि आप आराम से कसरत कर सकें। लेकिन महिलाएं ऐसी ड्रेस की तलाश में रहती हैं जो परफेक्ट हो और ड्रेस में अच्छी भी लगे। आपको किस तरह का जिम आउटफिट पहनना चाहिए, इसका आइडिया आप बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के जिम आउटफिट से ले सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप वर्कआउट करते समय पहन सकती हैं।
स्पोर्ट्स ब्रा और ढीला लोअर
जिम आउटफिट के लिए आप एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से आउटफिट आइडिया ले सकती हैं। एक्ट्रेस ने स्पोर्ट्स ब्रा और लूज लोअर पहना हुआ है और इस तरह का आउटफिट जिम के लिए परफेक्ट है. इस तरह की ड्रेस में जहां आप कंफर्टेबल रहेंगी वहीं इस आउटफिट में आप कूल भी लगेंगी। इस तरह के आउटफिट में आपको पसीना भी कम आएगा और आप काफी कूल भी दिखेंगी। आप इस ड्रेस को बाजार से खरीद सकते हैं या फिर ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।
फुल स्लीव स्वेटशर्ट और लेगिंग्स
अगर आप फुल स्लीव्स वाला कुछ पहनने की सोच रही हैं तो एक्ट्रेस तापसी पन्नू के आउटफिट पर विचार कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने फुल स्लीव्स स्वेटशर्ट और लेगिंग्स पहनी हुई है और ये आउटफिट जिम के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है. ऐसे आउटफिट्स आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे और आप ऑनलाइन भी इस तरह के आउटफिट्स खरीद सकती हैं।
टाइट लेगिंग्स और स्पोर्ट्स ब्रा
अगर आप कुछ नया सोच रहे हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका के जिम लुक से आइडिया ले सकते हैं। जिम जाते समय आप एक एक्ट्रेस की तरह तैयार हो सकती हैं। अभिनेत्री ने स्पोर्ट्स ब्रा और लेगिंग पहनी हुई है जो जिम में पहनने के लिए एक आदर्श पोशाक है। इस आउटफिट के साथ आप जैकेट भी पहन सकती हैं। इस आउटफिट को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीदा जा सकता है। ये आउटफिट आपको सस्ते दाम में मिल जाएगा.