नींबू से माइक्रोवेव की सफाई का आसान तरीका
माइक्रोवेव की सफाई में नींबू का जादू
किचन में उपयोग होने वाले उपकरणों में माइक्रोवेव एक ऐसा उपकरण है जो हमारे दैनिक कार्यों को सरल बनाता है। चाहे सुबह का नाश्ता गर्म करना हो, स्वादिष्ट स्नैक्स बनाना हो, या बची हुई रोटियों को गर्म करना हो, माइक्रोवेव यह सब कुछ मिनटों में कर देता है। लेकिन रोजाना उपयोग के कारण, इसके अंदर खाद्य कण, तेल की चिकनाई और मसालों के छींटे जमा हो जाते हैं। समय के साथ, यह गंदगी जिद्दी दागों में बदल जाती है, जिससे सफाई करना कठिन हो जाता है।
अक्सर हम इन जिद्दी दागों को हटाने के लिए महंगे क्लीनर्स खरीदते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि एक साधारण नींबू से आप अपने माइक्रोवेव की पुरानी चमक वापस ला सकती हैं? इस लेख में, हम आपको बताएंगे कि कैसे नींबू का उपयोग करके माइक्रोवेव की सफाई की जा सकती है।
नींबू से गंदगी हटाने का तरीका
नींबू में प्राकृतिक रूप से सिट्रिक एसिड और खट्टापन होता है, जो तेल के दाग और चिकनाई को आसानी से हटा देता है। जब नींबू को पानी में उबालकर माइक्रोवेव में रखा जाता है, तो इसकी भाप पूरे ओवन में फैल जाती है।
यह भाप जमी हुई चिकनाई और जिद्दी दाग को ढीला कर देती है। साथ ही, नींबू की ताजगी माइक्रोवेव के अंदर से आने वाली अजीब गंध को भी समाप्त कर देती है।
सामग्री
नींबू - 1
पानी - 1 कटोरी
सूखा कपड़ा - 1
माइक्रोफाइबर कपड़ा - 1
स्क्रब - 1
सिरका - 1 ढक्कन
साफ करने की विधि
एक माइक्रोवेव-सेफ बाउल में एक या डेढ़ कप पानी भरें।
अब एक नींबू का रस निकालकर इसे पानी में डालें।
कटे हुए नींबू के टुकड़ों को भी बाउल में डालें।
फिर बाउल को माइक्रोवेव में रखें और दरवाजा बंद करें।
करीब 3 से 5 मिनट के लिए माइक्रोवेव चालू करें।
समय पूरा होने पर स्विच बंद कर दें।
5 से 10 मिनट बाद माइक्रोवेव खोलें।
इस प्रक्रिया से भाप के कारण चिकनाई और जिद्दी दाग ढीले हो जाएंगे।
अब माइक्रोवेव को सूती या माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछकर साफ करें।
ध्यान रखने योग्य बातें
जब उबला हुआ नींबू का पानी माइक्रोवेव से बाहर निकालें, तो हाथों की सुरक्षा के लिए कपड़े या दस्ताने का उपयोग करें।
यदि लंबे समय बाद सफाई कर रहे हैं, तो मुलायम स्पंज पर हल्का सा सिरका लगाकर पोंछें।
इस ट्रिक को महीने में कम से कम दो बार करें। इससे माइक्रोवेव में बदबू और जिद्दी दागों की समस्या नहीं होगी, और आपका उपकरण नया जैसा बना रहेगा।