उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का अलर्ट: जानें मौसम का हाल
मौसम की जानकारी 2 अक्टूबर
मौसम की स्थिति 2 अक्टूबर: मौसम विभाग ने 2 से 5 अक्टूबर के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश की चेतावनी दी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। बिहार में 3 से 5 अक्टूबर के बीच भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अक्टूबर का दूसरा दिन और दशहरा व गांधी जयंती के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 2 से 5 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक उत्तर-पश्चिम भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद 5 से 7 अक्टूबर तक व्यापक बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की भी आशंका है।
3 से 6 अक्टूबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। 4 और 5 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश, 6 अक्टूबर को पंजाब, हरियाणा और 6 और 7 अक्टूबर को उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश का अनुमान है।
इसके अलावा, 5 और 6 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, और 6 अक्टूबर को पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की भी संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम:
दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
सेल्सियस के आसपास तापमान:
रिपोर्ट के अनुसार, सुबह हल्की हवाओं के साथ बादल छंटे रहेंगे, लेकिन दोपहर या शाम तक हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
हवा की गति 8-12 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान है, जो दोपहर में तेज होकर 15 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इससे तापमान में हल्की गिरावट का अहसास होगा, लेकिन उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
आईएमडी ने बताया कि अगले 1-2 दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है, जिसमें न्यूनतम तापमान में 3-6 डिग्री की गिरावट और अधिकतम तापमान में मामूली कमी संभव है। दशहरा त्योहार के दौरान भी हल्की बारिश की आशंका जताई गई है, लेकिन 4 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना है।
बिहार में मौसम का मिजाज
बिहार में मौसम:
बिहार में 3 से 5 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना है। ओडिशा में 2 अक्टूबर को भी बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है। इसके अलावा, अंडमान और निकोबार द्वीपों में 1 से 2 दिन तक 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
बिहार में अगले 7 दिन, और पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में अगले 5 दिन तक 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
हरियाणा में मौसम का हाल
हरियाणा में बारिश का अलर्ट:
हरियाणा में 2 अक्टूबर को 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद शामिल हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 7 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी।
इससे तापमान जो 35 से 36 डिग्री पर बना हुआ है, उसमें गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा हरियाणा में 4 अक्टूबर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो जाएगा और इसके प्रभाव से बारिश होगी।
महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश
महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश का अनुमान:
2 अक्टूबर 2025 को पश्चिम भारत में 1 और 2 अक्टूबर को सौराष्ट्र और कच्छ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई जगहों पर भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 4 अक्टूबर को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के घाट क्षेत्रों में भी भारी बारिश की उम्मीद है।
उत्तर भारत में मौसम का मिजाज
इस हफ्ते उत्तर भारत में मौसम:
उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना है। 1 से 6 अक्टूबर तक सिक्किम, पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाके, बिहार में हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। 1 से 4 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम और पूर्व मध्य प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की आशंका है।