नवंबर में जैसलमेर की यात्रा: अद्भुत एडवेंचर गतिविधियाँ
जैसलमेर में नवंबर का अनुभव
राजस्थान की यात्रा के लिए नवंबर का महीना एक बेहतरीन समय है। इस दौरान जैसलमेर, जिसे 'गोल्डन सिटी' के नाम से जाना जाता है, घूमने के लिए आदर्श है। इस समय न तो अधिक गर्मी होती है और न ही ठंड। दिन में धूप और रात में ठंडी हवा के बीच थार रेगिस्तान की सुंदरता अद्भुत होती है।
जैसलमेर में एडवेंचर का मजा
नवंबर में जैसलमेर की यात्रा का आनंद कुछ और ही होता है। यदि आप इस महीने में जैसलमेर जाने की योजना बना रहे हैं, तो केवल सोनार किला या हवेलियों का दौरा करने के बजाय, इन रोमांचक गतिविधियों का अनुभव करना न भूलें।
जैसलमेर में करने योग्य 3 एडवेंचर गतिविधियाँ
अपनी यात्रा को यादगार बनाने के लिए जैसलमेर में इन गतिविधियों का अनुभव करें:
ड्यून बैशिंग (Dune Bashing)
यदि आप जैसलमेर जा रहे हैं और थार के विशाल रेतीले टीलों पर जीप सफारी का अनुभव नहीं किया, तो आपकी यात्रा अधूरी मानी जाएगी। ड्यून बैशिंग एक रोमांचक अनुभव है, जिसमें जीप रेत के ऊंचे-नीचे टीलों पर तेज गति से चलती है। जब गाड़ी अचानक रेत के टीले से नीचे गिरती है या तिरछी होकर मुड़ती है, तो दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं।
पैरासेलिंग और पैरामोटरिंग
रेगिस्तान की सुनहरी रेत को जमीन से देखने का मजा तो है, लेकिन आसमान से इसे देखना एक अलग अनुभव है। जैसलमेर के सम सैंड ड्यून्स में पैरासेलिंग और पैरामोटरिंग जैसी एयर एडवेंचर गतिविधियाँ उपलब्ध हैं। पैरासेलिंग में आपको एक पैराशूट से बांधकर जीप के जरिए हवा में उड़ाया जाता है। वहीं, पैरामोटरिंग में आप एक छोटे इंजन वाले ग्लाइडर में पायलट के साथ बैठकर सैकड़ों फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरते हैं।
हॉट एयर बैलून राइड
यदि आप ऊंचाई से खूबसूरत नजारे देखना चाहते हैं, तो जैसलमेर में हॉट एयर बैलून की सवारी का आनंद लें। नवंबर के साफ आसमान में एक बड़े रंग-बिरंगे गुब्बारे में सवार होकर जब आप धीरे-धीरे हवा में ऊपर उठते हैं, तो नीचे की सुंदरता देखने लायक होती है। यह गतिविधि पूरी तरह से सुरक्षित होती है और खासकर लड़कियों को बहुत पसंद आती है। हॉट एयर बैलून राइड फोटोग्राफी के लिए भी बेहतरीन होती है।