×

मनोहरपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

मनोहरपुर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने नेतृत्व किया। यात्रा में गांव के लोग शामिल हुए और देशभक्ति के नारे लगाए। डिप्टी स्पीकर ने तिरंगे के सम्मान और देश की एकता पर जोर दिया। उन्होंने सभी से अपील की कि 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराएं और शहीदों के बलिदान को याद करें। यह यात्रा राष्ट्रभक्ति और एकता का प्रतीक है।
 

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब


  • वीर शहीदों को किया नमन, तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब


Tiranga Yatra जींद। स्वतंत्रता दिवस समारोह और आजादी के अमृत काल के उपलक्ष्य में, जींद विधानसभा के मनोहरपुर गांव में सोमवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व हरियाणा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने किया। यात्रा में गांव के पुरुष, महिलाएं और युवा शामिल हुए और देशभक्ति के नारे लगाते हुए गलियों में गूंज उठे।


डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने यात्रा के समापन पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में देशभर में तिरंगा यात्राएं आयोजित की जा रही हैं।


तिरंगा हमारी शान, इसका सम्मान हमारा कर्तव्य

पूरे देश में तिरंगे के रंगों की छटा बिखरी हुई है। तिरंगा हमारी शान है और इसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। यह यात्रा राष्ट्रभक्ति, एकता और तिरंगे के सम्मान का प्रतीक है। हमारे बहादुर सैनिक सर्दी, गर्मी और बारिश में सीमाओं पर तैनात रहकर देश की रक्षा करते हैं। हमें उन पर गर्व है। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे सैनिकों ने दुश्मन को करारा जवाब दिया था। उन्होंने कहा कि आज का भारत युवा शक्ति, एकता और राष्ट्रभक्ति से भरा हुआ है।


उन्होंने सभी से अपील की कि वे देशहित को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। तिरंगा हमारी शान है और यह भावना हर नागरिक के दिल में बसनी चाहिए। भारत युवाओं का देश है, और जब कोई युवा देश के लिए समर्पित होता है, तो भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देशवासियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रोत्साहित करना है।


14 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहरा कर शहीदों के बलिदान को नमन करें

इस यात्रा के माध्यम से लोग अपने घरों पर तिरंगा फहरा कर और स्वतंत्रता दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों के बलिदानों को याद करते हैं। उन्होंने अपील की कि 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहरा कर शहीदों के बलिदान को नमन करें और अभियान से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करें ताकि अन्य लोग भी प्रेरित हों।


उन्होंने कहा कि यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम बच्चों में देश की एकता और अखंडता का महत्व समझाएं। यदि बच्चों को प्रारंभ से ही हमारे शहीदों और सैनिकों के त्याग की कहानियां सुनाई जाएंगी, तो उनके मन में सम्मान और गर्व की भावना पनपेगी। यही बच्चे बड़े होकर राष्ट्र का गौरव बनेंगे।