×

शाओमी ने भारत में लॉन्च किया REDMI Turbo 5: जानें फीचर्स और कीमत

शाओमी ने भारत में REDMI Turbo 5 स्मार्टफोन का अनावरण किया है, जो गेमिंग और भारी उपयोग के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें 6.59-इंच का OLED डिस्प्ले, शक्तिशाली मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 चिपसेट, 7540mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है। जानें इसके सभी फीचर्स और कीमत के बारे में।
 

शाओमी का नया स्मार्टफोन REDMI Turbo 5

शाओमी ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन REDMI Turbo 5 का अनावरण किया है। यह स्मार्टफोन कंपनी की टर्बो सीरीज का पहला मॉडल है, जो पहले केवल चीन में उपलब्ध था।


यह एक परफॉर्मेंस-केंद्रित स्मार्टफोन है, जिसे गेमिंग और भारी उपयोग के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें शानदार AMOLED डिस्प्ले, शक्तिशाली प्रोसेसर और 7540mAh की विशाल बैटरी शामिल है। आइए जानते हैं इस नए फोन के सभी विशेषताओं और कीमत के बारे में-


REDMI Turbo 5 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले


 - फोन में 6.59-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले है।


 - स्क्रीन को स्मूथ बनाने के लिए 120Hz का रिफ्रेश रेट प्रदान किया गया है।


 - तेज धूप में भी स्पष्टता के लिए 3500 निट्स की उच्च ब्राइटनेस दी गई है।


 - स्क्रीन को टूटने और खरोंच से बचाने के लिए Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन है।


परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

 परफॉर्मेंस और प्रोसेसर 


 - स्मार्टफोन में नया और शक्तिशाली मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा (4nm) चिपसेट है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali G720 MC8 GPU शामिल है। 


 - स्पीड और परफॉर्मेंस के मामले में इस फोन ने An Tu Tu बेंचमार्क पर 2 मिलियन (20 लाख) का बेहतरीन स्कोर प्राप्त किया है।


 - लंबे समय तक उपयोग के दौरान गर्मी से बचाने के लिए इसमें 3D आइस-लूप कूलिंग सिस्टम है।


 - इस फोन में फास्ट स्पीड वाली LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट है।


कैमरा

कैमरा


 - इस फोन में बैक पर डुअल कैमरा सेटअप है- 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा (IMX882 सेंसर के साथ) और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस।


 - सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।


बैटरी और चार्जिंग

बैटरी और चार्जिंग


 - इस फोन की खासियत इसकी 7540mAh की बड़ी बैटरी है।


 - इसे चार्ज करने के लिए बॉक्स में 100W का फास्ट चार्जर (Type-c सपोर्ट) दिया गया है।


सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स

सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स


- यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 पर आधारित HyperOS 3 पर कार्य करता है।


 - कंपनी ने इस फोन के लिए 4 साल तक ओएस अपडेट और 6 साल तक सुरक्षा अपडेट देने का वादा किया है।


 - पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसे IP66/IP68/IP69/IP69K रेटिंग मिली है।


 - सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और टीवी/एसी कंट्रोल के लिए इन्फ्रारेड (IR) ब्लास्टर भी है।


REDMI Turbo 5 की भारत में कीमत

REDMI Turbo 5 की भारत में कीमत


- 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत ₹37,999 है।


- 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत ₹40,999 है।