×

हरियाणा में 13 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी

हरियाणा में मौसम विभाग ने 13 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। रविवार को कुछ जिलों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। जानें और क्या कहता है मौसम विभाग का अनुमान और कब तक बारिश जारी रह सकती है।
 

मौसम का हाल: तेज हवाएं और बारिश


तेज हवाएं चलेंगी, 28 जून तक पहुंच सकता है मानसून


चंडीगढ़: मौसम विभाग ने हरियाणा के 13 जिलों में तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है। जिन जिलों में बारिश का अनुमान है, उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं। यहां गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में मध्यम बारिश की उम्मीद है। सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में भी बूंदाबांदी हो सकती है।


तापमान में गिरावट

रविवार को पानीपत, कैथल, फतेहाबाद और नूंह में बारिश हुई, जबकि अन्य जिलों में बादल छाए रहे। बारिश और बादलों के कारण गर्मी में कमी आई है। दिन का तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री कम दर्ज किया गया है। अगले 3 से 4 दिनों में हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में हल्की से लेकर तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मानसून हरियाणा में 28 जून तक पहुंच सकता है।