हैलोवीन पर कद्दू से बनाएं ये स्वादिष्ट डिशेज
हैलोवीन का जश्न और कद्दू की डिशेज
हर साल 31 अक्टूबर को हैलीवीन का त्योहार मनाया जाता है। इस अवसर पर कद्दू के डरावने चेहरों, अनोखे सजावट और मजेदार पार्टियों का ख्याल आता है। लोग अपने घरों को विभिन्न तरीकों से सजाते हैं और खास कपड़े पहनकर जश्न मनाते हैं। कद्दू की सजावट के साथ-साथ, आप इस बार कुछ खास डिशेज भी बना सकते हैं।
क्रीमी पंपकिन सूप
इस हैलोवीन पर आप कद्दू से क्रीमी पंपकिन सूप बना सकते हैं। इसके लिए आपको चाहिए:
- 2 कप कटा हुआ कद्दू
- 1 छोटा प्याज
- 1 कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक
- 1 छोटा चम्मच बटर
- नमक और काली मिर्च स्वादानुसार
- 2 से 3 बड़े चम्मच दूध और क्रीम
बनाने की विधि: सबसे पहले कद्दू को छोटे टुकड़ों में काटें। एक पैन में बटर गर्म करें और उसमें प्याज भूनें। फिर कद्दू डालकर पकाएं। जब कद्दू नरम हो जाए, तो इसे ठंडा करके मिक्सर में पीस लें। इस पेस्ट को पैन में डालकर आवश्यकतानुसार पानी मिलाएं। अंत में, काली मिर्च, नमक और क्रीम डालकर कुछ मिनट तक पकाएं। आपका गर्मागर्म पंपकिन सूप तैयार है।
पंपकिन पाई
हैलोवीन को खास बनाने के लिए पंपकिन पाई एक बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए आवश्यक सामग्री:
- 1 कप कद्दू की प्यूरी
- 1 कप मैदा
- आधा कप चीनी
- 2 बड़े चम्मच बटर
- आधा कप दूध
- थोड़ी दालचीनी पाउडर
- 1 अंडा (ऑप्शनल)
पहले मैदा और बटर से पाई का बेस तैयार करें। फिर कद्दू की प्यूरी में चीनी, दूध, दालचीनी और अंडा मिलाएं। बिना अंडे वाली रेसिपी के लिए, अंडा छोड़ दें। इस मिश्रण को पाई के बेस में डालकर पहले से गर्म ओवन में बेक करें। जब पाई सेट हो जाए, तो इसे ठंडा करके काटें और परोसें।
कद्दू के पकौड़े
कद्दू के पकौड़े बनाने के लिए आपको चाहिए:
- 2 कप कद्दू के पतले टुकड़े
- आधा कप बेसन
- नमक स्वादानुसार
- आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- थोड़ा अजवाइन
- पानी और तेल आवश्यकतानुसार
बनाने की विधि: बेसन में नमक, लाल मिर्च और अजवाइन मिलाएं। फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें। कद्दू के टुकड़ों को इस घोल में लपेटें और गर्म तेल में गोल्डन और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें। इन्हें हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसें। ध्यान रखें कि कद्दू के टुकड़े मोटे न हों, ताकि वे अच्छे से पक सकें।