14 अगस्त 2025 का पंचांग: बलराम जयंती और शुभ मुहूर्त
आज का पंचांग
14 अगस्त 2025 का पंचांग: हर वर्ष भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को बलराम जयंती मनाई जाती है, जो भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम जी की पूजा का दिन है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज सुबह 02:07 बजे तक भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि का आरंभ होगा। आइए बलराम जयंती के इस दिन के पंचांग और राहु काल की जानकारी विस्तार से जानते हैं।
नक्षत्र, करण और योग
आज सुबह 09:05 बजे के बाद अश्विनी नक्षत्र रहेगा, जबकि इससे पहले रेवती का संयोग बन रहा है। दोपहर 03:16 बजे से वणिज करण का निर्माण होगा, जो रात तक रहेगा। वणिज करण से पहले गर करण का योग भी है। गुरुवार को दो शुभ योग भी बन रहे हैं। आज दोपहर 01:12 बजे से गण्ड योग रहेगा, इससे पहले शूल योग का संयोग बन रहा है।
सम्वत, दिशा शूल और चंद्रमास
आज भगवान विष्णु और गुरु ग्रह को समर्पित गुरुवार के दिन शक सम्वत विश्वावसु (1947) और विक्रम सम्वत कालयुक्त (2082) रहेगा। गुजराती सम्वत नल (2081) है। दिशा शूल दक्षिण है। चंद्रमास की बात करें तो आज पूर्णिमान्त भाद्रपद और अमांत श्रावण यानी सावन रहेगा।
सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज 14 अगस्त 2025 को सुबह 05:50 बजे सूर्योदय होगा। शाम 07:01 बजे सूर्यास्त और रात 10:07 बजे चंद्रोदय की संभावना है। चंद्रास्त 15 अगस्त 2025 को सुबह 10:47 बजे होगा।
आज का शुभ मुहूर्त
आज का अशुभ मुहर्त
नवग्रहों की स्थिति
आज 14 अगस्त 2025 को चंद्र ग्रह मीन राशि और मेष राशि में संचार करेंगे। मंगल देव कन्या राशि और शनि देव मीन राशि में रहेंगे। राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में संचार करेंगे। इस समय मिथुन राशि में शुक्र और गुरु की युति बन रही है। सूर्य और बुध देव का मिलन भी कर्क राशि में हो रहा है।